{"_id":"68bc3f9bedd131a455079230","slug":"a-modern-e-library-will-be-built-in-farrukhnagar-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66628-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्रुखनगर में बनेगी आधुनिक ई-लाईब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्रुखनगर में बनेगी आधुनिक ई-लाईब्रेरी
विज्ञापन
महिला पार्षदों ने किया शिलान्यास, पार्क, पार्किंग समेत कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
2.20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। फर्रुखनगर में झज्जर रोड स्थित सामुदायिक भवन के पास ई-लाईब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। शनिवार को महिला पार्षद आकांक्षा, पूनम और गीता ने नगर पालिका अध्यक्ष बीरबल सैनी व उपाध्यक्ष प्रदीप यादव की मौजूदगी में नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया।
यह ई-लाईब्रेरी करीब दो करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से तैयार होगी। इसमें पार्क, पार्किंग और आधुनिक ई-लाईब्रेरी की तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नगर पालिका अध्यक्ष बीरबल सैनी ने कहा कि गांव, देहात और शहर हर जगह से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं यहां आकर लाभ उठा सकेंगे।
नपा उपाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि यह परियोजना मंत्री राव नरबीर सिंह के सहयोग और जनता की मांग पर शुरू की गई है। लंबे समय से फर्रुखनगर में लाइब्रेरी की मांग की जा रही थी क्योंकि यहां कोई सार्वजनिक पुस्तकालय उपलब्ध नहीं था। आसपास के गांवों के बच्चों के लिए भी यह ई-लाईब्रेरी बेहद उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
पार्षद आकांक्षा ने कहा कि यह ई-लाईब्रेरी क्षेत्र के छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्राइवेट लाइब्रेरी में बेहतर माहौल नहीं मिल पाता था लेकिन यहां नगर पालिका के अधीन समिति की ओर से संचालित होने से अनुशासित और पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिल सकेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में मनोनीत पार्षद रामबीर यादव, पार्षद कपिल यादव, देवेंद्र शर्मा, देवदास, बलजीत, महामंत्री शिवचरण सिमार, पूर्व पार्षद कप्तान शर्मा सहित लगभग सभी पार्षद मौजूद रहे।