फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A liquor contract and a cardboard factory were also burnt to ashes in the Manesar fire.

अग्निकांड में एक शराब ठेका और गत्ता फैक्ट्री भी राख

Wed, 27 Apr 2022 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
A liquor contract and a cardboard factory were also burnt to ashes in the Manesar fire.
गुरुग्राम। मानेसर सेक्टर छह में सोमवार की रात लगी आग में एक शराब का ठेका और गत्ता फैक्ट्री भी जलकर राख हो गई है। इसके साथ ही कई छोटी दुकानें, छोटे गोदाम भी स्वाहा हो गए। डिप्टी एक्साइज कमिश्नर अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि जला हुआ शराब ठेका राजेश नाम के व्यक्ति का था। इसमें अंग्रेजी और देशी शराब दोनों की बिक्री होती थी। इसकी और जांच पड़ताल की जा रही है, जिससे ये पता चल सकेगा कितना नुकसान हुआ है। ठेकेदार की ओर से नुकसान को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

इधर, गत्ते की फैक्ट्री के संचालक और शराब ठेकेदार की ओर से अभी तक पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों काम स्थानीय गांव के लोगों से करार करने के बाद किराए की जमीन पर चल रहे थे। इसके साथ और छोटी दुकानें और गोदाम भी जले हैं। इन दुकानों में खाने-पीने के सामान और गोदामों में कबाड़ों से चुना गया सामान रखा जाता था, जिसे बाद में बेचा जाता था। इन सभी का बड़ा नुकसान हुआ है। बुधवार को भी लोग जले हुए सामानों में से कुछ तलाशने में लगे रहे, लेकिन सब कुछ पूरी तरह से जल जाने के कारण किसी को कुछ मिला नहीं है।
विज्ञापन

-----------
मानेसर अग्निकांड के दोषियों पर कार्रवाई हो
गुरुग्राम। प्रदेश के पूर्व बिजली मंत्री एवं कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव ने मानेसर में लगी भीषण आग के लिए अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि कई घायल हैं। इन झुग्गियों की अनुमति किसने दी थी, किराया कौन वसूल रहा था। इसमें कुछ जमीन एचएसआईआईडीसी की भी है। वहां वर्षों से झुग्गियां कैसे बसीं थीं। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग को शिकायत की थी कि वहां पर रोजाना कचरा जलाया जाता है। इसके बावजूद किसी अधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। सरकार इस पर तत्काल संज्ञान ले और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed