फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A home guard living on rent committed suicide by hanging himself

Gurugram News: किराये पर रह रहे होमगार्ड ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 28 Jul 2025 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
A home guard living on rent committed suicide by hanging himself
आत्महत्या के कारणों का नहीं लगा पता, पुलिस छानबीन में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। कस्बे के वार्ड-6 स्थित बालाजी कॉलोनी में होमगार्ड ने किराये के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान होमगार्ड की पत्नी और दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। होमगार्ड द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया।
मृतक की पहचान चरखी दादरी निवासी प्रवीण (42 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रवीण वर्तमान में परिवार सहित फर्रुखनगर के वार्ड-6 स्थित बालाजी कॉलोनी में किराये पर रहता था और इमलोटा चौकी (चरखी दादरी) में होमगार्ड के रूप में तैनात था। युवक की आत्महत्या करने के समय उसकी पत्नी व बच्चे स्कूल गए हुए थे।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। होमगार्ड द्वारा आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक नारायण सिंह ने बताया कि प्रवीण करीब पांच माह से किराये पर रह रहा है और शांत स्वभाव का व्यक्ति था। कभी भी उनके कमरे से झगड़े की कोई आवाज नहीं सुनी। प्रवीण की पत्नी का मायका फर्रुखनगर में ही है और वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उनके माता-पिता रोजाना घर आते-जाते थे। प्रवीण के दो लड़के हैं।

जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि होमगार्ड द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि किसी लड़ाई-झगड़े या अन्य कारण के बारे में पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed