फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A high speed Swift car rammed into a jewellery showroom

Gurugram News: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार एक ज्वेलरी शोरूम में घुसी

Fri, 11 Jul 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A high speed Swift car rammed into a jewellery showroom
- घटना के दौरान नशा में था कार चालक, पुलिस ने जांच में शामिल किए दो युवक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित मार्केट में बीते बुधवार की रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार एक ज्वेलरी शोरूम में जा घुसी। घटना के दौरान कार चालक नशे में बताया जा रहा है। शोरूम संचालक की शिकायत पर सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को काबू करके पूूछताछ की जा रही है। भावना मेहरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका सेक्टर-29 स्थित मार्केट में कैरेट लेन के नाम से ज्वेलरी शोरूम है। उन्हें सूचना मिली कि देर रात किसी ने उनके शोरूम में कार से टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने वीडियो की जांच में पाया कि एक स्विफ्ट कार उनके शोरूम में घुस गई है। घटना में उनके शोरूम में ज्वेलरी काउंटर सहित आईपैड व अन्य सामान का नुकसान हुआ है। शोरूम संचालक ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे, जोकि नशा का सेवन किए हुए थे।

सूचना मिलते ही सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो कार मार्केट की तरफ तेजी से रेस लगाते हुए जा रहे थे। मोड़ पर चालक ने अपनी कार से संतुलन खो दिया और कार शोरूम में जा घुसी। कार में मौजूद युवक युवतियां नशे की हालत में थे। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed