फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A Gurugram Court grants bail to YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav

Elvish Yadav: एल्विश यादव को मिली बड़ी राहत, इस मामले में गुरुग्राम कोर्ट ने दी जमानत

Sat, 23 Mar 2024 01:56 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, गुरुग्राम
एएनआई, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 23 Mar 2024 01:56 PM IST
सार

यूट्यूबर एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद से वह विवादों में घिर गए। वीडियो में एल्विश यादव एक अन्य यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न की पिटाई करते नजर आ रहे थे। गुरुग्राम में एल्विश के खिलाफ यूट्यूबर सागर ठाकुर से मारपीट का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
A Gurugram Court grants bail to YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav
एल्विश को मिली जमानत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम की एक अदालत ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव को जमानत दे दी। गुरुग्राम में उनके खिलाफ यूट्यूबर सागर ठाकुर से मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर भी अदालत में मौजूद था। एल्विश के अधिवक्ता हिमांशु यादव ने बताया कि यूट्यूबर मैक्सटर्न भी मामले में समझोता का शपथ पत्र दे चुका है। इसके अलावा उन्हें वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


यूट्यूबर एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद से वह विवादों में घिर गए। वीडियो में एल्विश यादव एक अन्य यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न की पिटाई करते नजर आ रहे थे। इस मामल में गुरुग्राम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एल्विश यादव को जमानत दे दी है।
विज्ञापन


रेव पार्टियों में सांप और उनके जहर से नशे के केस में जेल में बंद एल्विश यादव को गौतमबुद्ध नगर कोर्ट से राहत मिली। जेल जाने के पांच दिन बाद एल्विश को कोर्ट से जमानत मिल गई। एल्विश यादव को जमानत मिलने की खबर आते ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यू-ट्यूबर के समर्थकों ने नोएडा पुलिस पर बगैर किसी सबूत के गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सांप का जहर रेव पार्टी में परोसने के मामले में फंसे एल्विश यादव के आस-पास रहने वाले दोस्तों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। जो कल तक सबसे खास बनते थे वह खोंपचा रेस्टोरेंट के मालिक विनय यादव व ईश्वर यादव की गिरफ्तारी के बाद अंडर ग्राउंड हो गए हैं। नोएडा पुलिस की ओर से हुए खुलासे के बाद उसके अन्य दोस्तों से कभी भी पूछताछ की जा सकती है। उसमें राहुल फाजिलपुरिया का नाम प्राथमिकता से लिया जा रहा है। एल्विश की जो रील सांप के साथ चर्चा में आई वह राहुल फाजिलपुरिया की पार्टी की बताई जा रही है।


सोहना रोड पर एक खोंपचा रेस्टोरेंट है। जिसका मालिक विनय यादव है जो एल्विश का दोस्त है। उसकी शहर में खोंपचा रेस्टोरेंट की पॉश इलाके में अलग-अलग शाखाएं हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके संपर्क में रहने वाले लोग मोबाइल बंद कर फरार हैं। दूसरा आरोपी ईश्वर यादव है। जिसका शादी घर है। जहां पर पार्टी के लिए प्लानिंग होती थी। गिरफ्तार आरोपियों के यहां सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आना जाना है। एल्विश को फंसता देख लोग उसके परिजन व अन्य लोगों से दूरी बना रहे हैं। बादशाहपुर, वजीराबाद, सिंकदरपुर, चक्करपुर, पटौदी, फर्रुखनगर के युवा जो उसके संपर्क में रहते थे। सब एल्विश का नाम लेने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed