Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A grand *darbar* (assembly) for Chitragupta Puja will be set up on November 11, where the Chitransh community will gather.

Gurugram News: 11 नवंबर को सजेगा चित्रगुप्त पूजा का भव्य दरबार, जुटेगा चित्रांश समाज

Mon, 09 Nov 2026 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
A grand *darbar* (assembly) for Chitragupta Puja will be set up on November 11, where the Chitransh community will gather.
केंद्रीय विहार में चित्रगुप्त सांस्कृतिक संकुल कराएगा भव्य पूजा और मिलन समारोह
विज्ञापन

कम्युनिटी कनेक्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले की मल्टीनेशनल कंपनियों, उद्योगों, प्रशासनिक और अन्य सेवाओं में काफी संख्या में कायस्थ परिवारों या चित्रांश समाज के लोग हैं। 11 नवंबर को चित्रांश समाज के लोग सेक्टर 56 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन करेंगे। लंबे समय से शहर की सोसाइटी में चित्रांश परिवार चित्रगुप्त पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाज के मिलन समारोह का आयोजन करता रहा है। पिछले साल चित्रगुप्त सांस्कृतिक संकुल के नाम से इस इस संगठन ने सोसाइटी रजिर्स्ड कराई है। नए गुरुग्राम में भी काफी संख्या में इस समाज के लोग बसे हैं। आम तौर पर यह माना जाता है उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों से चित्रांश समाज के लोग गुरुग्राम में बसे हैं मगर हरियाणा के विभिन्न शहरों में भी चित्रांश समाज के लोग हैं। गुरुग्राम में हरियाणवी कायस्थों की बसावट और विभिन्न सेवाओं में उनकी उपस्थिति भी दिखती है।


------------------------------
विज्ञापन

जिले में काफी संख्या में चित्रांश समाज के लोग हैं। चित्रगुप्त पूजा पर हम सब पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमाें के अलावा समाज के प्रतिभावान बच्चों और उत्कृष्ट सामाजिक गतिविधियों के लिए सम्मानित करते हैं। - राजेश कुमार, अध्यक्ष चित्रांश सांस्कृतिक संकुल, सेक्टर-55
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 15 साल से गुरुग्राम का चित्रांश समाज केंद्रीय विहार में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन कर रहा है। इस साल चित्रांश सांस्कृतिक संकुल के निबंधन के बाद पहली बार यह पूजा होगी। - संजीव कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय विहार सेक्टर-56

10 साल से अपने घर में चित्रगुप्त पूजा कर रही हूं। नए गुरुग्राम में कही सामूहिक रूप से चित्रगुप्त पूजा नहीं होती है। हर सोसाइटी में चित्रांश समाज के लोग है, हमारी कोशिश की आने वाले दिनों में चित्रगुप्त पूजा का सामूहिक आयोजन हो। - डॉ. सत्या सहाय, विपुल बेलमोंट, सेक्टर-81
हमारे पूर्वजों की (तब के पंजाब प्रोविंश में आने वाले) झज्जर में रियासत थी। 1919 मेरे पति के दादाजी गुरुग्राम में आकर बसे क्योंकि वहां कोर्ट नहीं था। मेरा मायके का परिवार रोहतक से है। हमलोग अपने घर में भगवान चित्रगुप्त और कलम की पूजा करेंगे। - एडवोकट पूनम भटनागर, सेक्टर-12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed