{"_id":"68d984bf4a4bb1aa95030698","slug":"a-fraudster-duped-a-man-of-rs-146-lakh-by-befriending-him-on-facebook-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-68438-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जालसाज महिला ने फेसबुक पर दोस्ती कर 1.46 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जालसाज महिला ने फेसबुक पर दोस्ती कर 1.46 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज महिला ने फेसबुक पर दोस्ती करके एयरपोर्ट पर मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने और पाउंड को भारतीय रुपयों में कन्वर्ट कराने के नाम पर युवक से 1,46,500 रुपये की ठगी की है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की है।
बिहार के सिवान निवासी संजीव कुमार पंडित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईएमटी मानेसर के सेक्टर-5 स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले उसकी फेसबुक आईडी पर हन्ना कोलमैन नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उस आईडी में विदेशी महिला की फोटो लगी थी। जब संजीव कुमार ने फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार किया तो महिला ने उसको अपना व्हाट्सएप नंबर दिया और वे दोनों व्हाट्सएप पर बातचीत करने लगे तो महिला ने बताया कि वह भारत आ रही है। कुछ दिन बाद ही संजीव कुमार के पास अनजान नंबर से कॉल आई कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से बोल रही है और आपकी जानकार एक विदेशी महिला यहां आई है व उसका मेडिकल प्रमाणपत्र नहीं बना है। उसका मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको भुगतान करना होगा।
ऐसे में संजीव कुमार ने उनके द्वारा बताए गए नंबर पर यूपीआई से 61,700 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद एक दूसरे नंबर से कॉल आई कि आपका 50 हजार पाउंड का चेक आया है, जिसको भारतीय रुपये में कन्वर्ट करना है तो 29 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे में जालसाजों ने अलग-अलग बहाने बनाकर संजीव कुमार पंडित से 9 सितंबर से 13 सितंबर के बीच 1,46,500 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद संजीव कुमार को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो उसने रुपये ट्रांसफर करने से मना कर दिया। पीड़ित युवक ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके ठगी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।