Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A fight broke out between customers and contract employees while buying liquor.

Gurugram News: शराब खरीदने के दौरान ग्राहकों और ठेका कर्मचारियों में हुआ झगड़ा

Thu, 29 Jan 2026 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out between customers and contract employees while buying liquor.
ठेके के कर्मचारियों ने ग्राहकों को लाठी-डंडो से खदेड़ा, पुलिस को नहीं दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना के अंतर्गत गुरुग्राम-नजफगढ़ रोड स्थित एक ठेका पर 28 जनवरी की रात शराब खरीदने के दौरान ग्राहकों और ठेका कर्मचारियों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि ठेके के कर्मचारियों ने ग्राहकों को लाठी-डंडो से खदेड़ा। इसी दौरान एक ग्राहक ने ठेके के पास खड़ी अपनी गाड़ी से पिस्टल निकाल ली थी। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष के लोग झगड़ा कर रहे हैं।
ठेके पर हुए झगड़े में किसी भी पक्ष से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि 28 जनवरी की रात करीब 11.30 बजे ठेके पर शराब खरीदने वाले ग्राहक दिल्ली की ओर से आए थे और वापस उसी ओर चले गए। ठेका कर्मचारियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर ग्राहक ऊंची आवाज में गालियां देने लगे। इसके बाद एक कर्मचारी ने उन्हें ठेके से बाहर निकल जाने को बोल दिया। इस पर वे कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने लगे। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने मिलकर ग्राहकों को धक्के मारकर व लाठी-डंडो से खदेड़ना पड़ा।
विज्ञापन

इसी बीच एक युवक बाहर खड़ी गाड़ी से पिस्टल निकाल लाया। पिस्टल उसने अपनी पेंट की पेटी में पीछे की तरफ दबा ली। ठेके के कारिंदों ने भी उसे देख लिया था कि वह कुछ हथियार निकाल कर लाया। मामले में ठेका कर्मियों ने भी पुलिस में शिकायत नहीं दी है। वीडियो सामने आने पर बजघेड़ा थाने की पुलिस द्वारा घटना पर संज्ञान लिया। इसमें पुलिस ठेका कर्मचारियों के बयान भी दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
ठेके पर हुए झगड़े के मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। वीडियो के बारे में जांच की जा रही है। वहीं, ठेके कर्मचारियों से भी इस बारे में जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। - सतपाल, इंस्पेक्टर व प्रभारी, बजघेड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed