फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A father committed suicide by jumping in front of a train along with his son

Gurugram News: बेटे संग ट्रेन के आगे कूदकर पिता ने की आत्महत्या

Fri, 25 Apr 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A father committed suicide by jumping in front of a train along with his son
पेज एक के लिए प्रस्तावित....
विज्ञापन


पारिवारिक कलह से था परेशान, चार घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पारिवारिक कलह से परेशान पिता ने बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक पिता की पहचान गुरुग्राम के काकरोला गांव निवासी देवेंद्र और लोकेश (10 वर्षीय बेटा) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। करीब चार घंटे तक फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच करती रही।


जांच अधिकारी योगेश ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे को गढ़ी हरसरू स्टेशन के ट्रैक पर पिता अपने बेटे के साथ खड़े थे। उसी दौरान जब बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन आई तो पिता बेटे का हाथ खींचकर ट्रैक के सामने कूद गया। ट्रेन के कुचलने से पिता-पुत्र का शरीर पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जीआरपी को सूचना दी। वहां पर मौजूद लोग भी दृश्य को देखकर विचलित हो गए थे। करीब चार घंटे तक जांच चलती रही और इस दौरान शव के टुकड़े रेलवे ट्रैक पर ही पड़े रहे। जांच अधिकारी का कहना है कि मृतक के पास से उन्हें सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनसे मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed