फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A canter travelling in the wrong direction hit a bike, one died and the other was injured.

Gurugram News: गलत दिशा में चल रहे कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

Tue, 04 Aug 2026 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
A canter travelling in the wrong direction hit a bike, one died and the other was injured.
मृतक के भाई की शिकायत पर बजघेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। गलत दिशा में आ रहे एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 निवासी प्रेम गोयल के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम शंकर है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
प्रेम गोयल दोस्त शंकर के साथ 2 अगस्त की रात करीब 10 बजे निकले थे। वे काम की तलाश में गुरुग्राम जा रहे थे। 3 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे प्रेम के भाई अमित ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया। उनका मोबाइल बंद मिला, जिसके बाद तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान उन्हें सेक्टर-111 स्थित द्वारका एक्सप्रेसवे पर हादसे की जानकारी मिली। तेज रफ्तार कैंटर ने गलत दिशा में आकर उनकी बाइक को टक्कर मारी थी। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्रेम गोयल को मृत घोषित कर दिया। शंकर की गंभीर हालत के कारण उसे पीजीआई रोहतक भेजा गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बजघेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कैंटर और बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया। मृतक और घायल के मोबाइल भी घटनास्थल से बरामद किए गए हैं। मृतक के भाई अमित की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत छानबीन की जा रही है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस कैंटर मालिक को नोटिस जारी करेगी। उसे चालक को पेश करने के लिए कहा जाएगा। चालक की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed