Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A better stadium will be developed for players; a badminton court will be built in Naurangpur.

Gurugram News: खिलाड़ियों के लिए तैयार होगा बेहतर स्टेडियम, नौरंगपुर में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट

Thu, 12 Nov 2026 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
A better stadium will be developed for players; a badminton court will be built in Naurangpur.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से नौरंगपुर खेल स्टेडियम को और बेहतर बनाया जाएगा। स्टेडियम में खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए निगम करीब 1 करोड़ 96 लाख रुपये खर्च करेगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा।

योजना के तहत स्टेडियम के चारों तरफ बाउंड्री बनेगी। इसके अलावा बैडमिंटन कोर्ट भी तैयार किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए पिच को बेहतर बनाने के साथ दर्शकों के बैठने के लिए नए स्टैंड बनाए जाएंगे। इन स्टैंड में आरामदायक सीटें लगाई जाएंगी, ताकि मैच देखने आने वाले लोगों को भी परेशानी न हो। इसके अलावा स्टेडियम में साफ-सुथरे वॉशरूम बनाए जाएंगे और पीने के पानी की भी अच्छी व्यवस्था की जाएगी। इसी के साथ स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास और खेल प्रतियोगिताओं के दौरान परेशानी न हो।
विज्ञापन


फिलहाल नौरंगपुर खेल स्टेडियम की हालत ठीक नहीं है। सुविधाओं की कमी के कारण यहां खेलने आने वाले बच्चों और खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आसपास खेल के लिए दूसरी जगह भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बच्चों को खेलने और अभ्यास करने के लिए काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------
नौरंगपुर खेल स्टेडियम को बेहतर बनाने के लिए करीब 1 करोड़ 96 लाख रुपये खर्च करने की योजना है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम एजेंसी को सौंप दिया जाएगा। स्टेडियम में बाउंड्री, बैडमिंटन कोर्ट, दर्शकों के बैठने के लिए स्टैंड, वॉशरूम और पीने के पानी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। - मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed