फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A 50-foot-tall effigy of Ravana will be burnt tomorrow.

Gurugram News: कल जलेगा 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला

Tue, 30 Sep 2025 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 30 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
A 50-foot-tall effigy of Ravana will be burnt tomorrow.
उजीना गांव में तैयार किया गया विशालकाय रावण का पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। गांव उजीना में दशहरे को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी दशहरा मैदान में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन आकर्षण का केंद्र रहेगा। रामलीला कमेटी के सदस्य और मंचन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले जगदीश भाटी ने बताया कि पिछले नौ दिनों से गांव के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। आज मेघनाथ वध और सती सलोचना की लीला का मंचन होगा, जबकि कल भव्य शोभायात्रा के साथ रावण दहन किया जाएगा।

इस बार शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां भी सजाई जाएंगी, जो मुख्य बाजार से निकलकर दशहरा मैदान तक पहुंचेंगी। समिति ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। झांकियों में बिजली की जगह डीसी लाइट का प्रयोग किया जाएगा ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। वहीं, किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधि रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन


दशहरे के मौके पर गांव में मेले का भी आयोजन होगा, जिसमें आसपास के गांवों से हजारों लोगों के आने की संभावना है। जगदीश भाटी ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हर व्यक्ति को अपने भीतर बसे रावण रूपी बुराई को खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed