फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   98 thousand vehicles of the city will not be able to run on the roads of NCR

Gurugram News: एनसीआर की सड़कों पर नहीं दौड़ सकेंगे शहर के 98 हजार वाहन

Wed, 25 Jun 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
98 thousand vehicles of the city will not be able to run on the roads of NCR
31 अक्तूबर के बाद मियाद पूरी करने वाले वाहनाें को नहीं मिलेगा ईंधन
विज्ञापन

31 मई 2026 तक पूरी हो जाएगी डीजल के 92,337 और पेट्रोल के 5,793 वाहनों की मियाद
आरटीए ने तैयार की सूची, एनसीआर क्षेत्र के सभी आरटीओ से की जाएगी साझा




विराट त्यागी
गुरुग्राम। वायु गुणवत्ता को देखते हुए एनसीआर में बैन किए गए डीजल के 10 साल और पेट्रोल के 15 साल पुरान वाहनों को जल्द ही क्षेत्र से बाहर कर दिया जाएगा। इनमें गुरुग्राम के लगभग 98 हजार वाहन शामिल होंगे। इसके लिए प्रशासन की तरफ से प्रभावी कार्रवाई करने की योजना भी तैयार की जा रही है। हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र में 31 अक्तूबर के बाद मियाद पूरी करने वाले वाहनाें को पूर्ण रूप से डीजल और पेट्रोल देने पर पाबंदी रहेगी। इसके साथ ही आरटीए की तरफ से विशेष टीम भी गठित की जाएगी, जो ऐसे वाहनों को जब्त करेगी और स्क्रैप करने के लिए भेज देगी। इस संदर्भ में पिछले दिनों सीएक्यूएम (कमीशन फाॅर एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग) के निर्देशों को लेकर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए आरटीए विभाग की बैठक भी आयोजित की गई थी। जल्द ही इसको लेकर आदेश जारी होगा। उसके बाद मियाद पूरी करने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

शहर में डीजल के 92,337 और पेट्रोल के 5,793 वाहन ऐसे हैं जिनकी 31 मई 2026 को एनसीआर में चलने की मियाद पूरी हो जाएगी। ऐसे में वाहन मालिकों के पास दो ही विकल्प होंगे, पहला कि वह अपने वाहन को एनसीआर क्षेत्र से बाहर बेच दें या फिर उन्हें स्क्रैप करा दिया जाए।
विज्ञापन



पेट्रोल पंप पर लगाए जाएंगे एनपीआर कैमरे
शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे गाड़ी के नंबर से उसकी जानकारी उपलब्ध करा देते हैं। ऐसे में अगर कोई भी डीजल वाहन 10 साल से अधिक पुराना और पेट्रोल वाहन 15 साल से अधिक पुराना हुआ तो उसको तेल नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में चलने वाले वाहनों का ब्योरा
- डीजल ऑटो रिक्शा- 4077
- सीएनजी ऑटो रिक्शा - 2059
- बीएस-3 और बीएस 4 की डीजल बसें - 2168
- बीएस-3 और बीएस हल्के, मध्यम और भारी वाहन- 21078
- ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बीएस-3 और बीएस-4 बसें- 5298


जल्द ही सभी पेट्रोल पंप पर एनपीआर कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। एक नवंबर के बाद मियाद पूरी करने वाले वाहन शहर में नहीं चलने दिए जाएंगे। इसको लेकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।



- परमजीत चहल, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed