फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   970 health workers injected corona vaccine in gurugram

गुरुग्राम में 970 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका

Thu, 28 Jan 2021 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
970 health workers injected corona vaccine in gurugram
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की उम्मीद के मुताबिक, टीकाकरण कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले में 970 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया, जो तय लक्ष्य का 60 फीसदी रहा। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों व सार्वजनिक तौर पर कुल मिलाकर बृहस्पतिवार को 1600 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य तय किया था।
विज्ञापन

इसमें से 970 स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना का टीका लगवाया। बृहस्पतिवार को एक भी जगह पर स्वास्थ्यकर्मियों में वैक्सीन का साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला। जिले में टीकाकरण के लिए 37 केंद्र बनाए गए थे। कोविशील्ड के लिए जिले में 33 केंद्र बनाए गए थे, जहां पर 1500 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना था। इसमें से 947 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

3 केंद्रों पर लगी कोवैक्सीन
कौवैक्सीन के लिए 3 केंद्र बनाए गए थे, जहां पर 100 लोगों में टीकाकरण किया जाना था। इनमें से महज 23 लोग टीकाकरण के लिए केंद्रों पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कोवैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी के साथ कोरोना का टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या अब बढ़कर 21550 पर पहुंच गई है। मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग ने पहले सप्ताह में तीन दिन ही टीकाकरण करने की योजना बनाई थी लेकिन बाद में रोजाना टीकाकरण किए जाने की योजना तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed