{"_id":"68ebb6c89acd24463e016ad4","slug":"942-drivers-were-fined-for-driving-under-the-influence-of-alcohol-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69629-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 942 चालकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 942 चालकों के काटे चालान
विज्ञापन
तीन महिला भी शामिल, 11 दिन तक यातायात पुलिस ने चलाया अभियान,
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने बीते 11 दिन में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 942 चालकों के चालान काटे हैं। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और पुलिस उपायुक्त (यातायात) डाॅ. राजेश मोहन के निर्देशन में सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय/ हाईवे) सत्यपाल यादव की देखरेख में एक अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। शराब पीकर वाहन चलाने पर यातायात पुलिस ने कई चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी तीन माह के लिए सस्पेंड किए हैं। इन तीन माह की अवधी के दौरान वे चालक किसी भी वाहन को नहीं चला सकेंगे। ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद भी कोई व्यक्ति वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
तेज गति में वाहन चलाने पर 56 हजार रुपये लगाया जुर्माना
रविवार को गुरुग्राम यातायात पुलिस ने तेज गति में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 28 वाहनों के चालान काटे गए। विशेष अभियान के तहत मुंबई एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स रोड पर ओवर स्पीडिंग करने वालों के वाहन चालकों पर 56 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डाॅ. राजेश मोहन ने बताया कि यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जिले की सड़कों को सुरक्षित बनाना और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना है। ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर नियंत्रण करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया और चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की गई।