फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   संपतिकर में 10 फीसदी छुट मिलने के आखिरी दिन लगी भीड़

संपतिकर में 10 फीसदी छुट मिलने के आखिरी दिन लगी भीड़

Tue, 31 Jul 2018 09:00 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
संपतिकर में 10 फीसदी छुट मिलने के आखिरी दिन लगी भीड़
लोगों ने संपत्तिकर में 10 फीसदी छूट का लिया लाभ
विज्ञापन

आखिरी दिन नगर निगम कार्यालय में लगी भीड़, करोड़ों का राजस्व आया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम में सरकार द्वारा संपत्तिकर में दस फीसदी छूट का मंगलवार को आखिरी दिन था। इस कारण निगम के दोनों कार्यालयों में लोगों की भीड़ लगी रही। निगम में आखिरी करीब 4 हजार लोगों ने अपना संपत्तिकर जमा करवाया। इतने लोगों द्वारा संपत्तिकर जमा करवाने से निगम के खाते में करोड़ों रुपयों का राजस्व आया है।

हरियाणा सरकार द्वारा संपत्ति मालिकों को राहत प्रदान करने के लिए वित्त वर्ष 2018-19 के संपत्तिकर में 10 प्रतिशत की छूट देने बारे अधिसूचना जारी की थी। छूट की अवधि केवल 31 जुलाई तक ही थी। मंगलवार को 10 फीसदी छूट का आखिरी दिन होने के कारण निगम के पुराने कार्यालय और सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में लोगों की भीड़ लगी रही। संपत्तिकर जमा करने के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग लाइन थी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर बना हुआ था। करीब चार काउंटर पर संपत्तिकर जमा किया जा रहा है। अधिक भीड़ होने के कारण लोगों को लंबी लाइनों में लगकर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। निगम अधिकारियों के अनुसार निगम के चारों जोन में करीब चार हजार लोगों ने 55 करोड़ 95 लाख 1 हजार 805 रुपयों को संपत्तिकर जमा करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed