फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   90 illegal colonies are also waiting to be regularized

Gurugram News: 90 अवैध कॉलोनियों को भी है नियमित होने का इंतजार

Mon, 09 Oct 2023 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
90 illegal colonies are also waiting to be regularized
नियमित होने पर मिल सकेंगी बेहतर नागरिक सुविधाएं, जीवन स्तर में होगा सुधार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पिछले दिनों प्रदेश सरकार द्वारा 13 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के बाद अब शहर की अन्य 90 अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लाखों निवासियों को इनके नियमित होने का इंतजार है। इनके संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। कॉलोनियों की स्थिति और इनके नियमित करने के लिए तय किए गए मानकों को ध्यान में रखते हुए समीक्षा की जा रही है।

इससे पहले नगर निगम क्षेत्र में बनी हुई करीब 103 अवैध कॉलोनियों का सर्वे किया गया था। इनमें वाटिका कुंज भाग-2, सरस्वती एन्क्लेव एक्सटेंशन-1, सरस्वती एन्क्लेव एक्सटेंशन-2, शांति कुंज भाग- 2 और स्नेह विहार,सूरत नगर-1 विस्तार, सियाराम एन्क्लेव, आरआर कॉलोनी, वाटिका कुंज, निहाल कॉलोनी एक्सटेंशन, पंचावली, मारुति कुंज,श्याम कुंज, गंगा विहार, साहिब कुंज, मयूर कुंज, एसपीआर कालोनी, चंदन विहार-टू, रायल भवानी एन्क्लेव, न्यू पालम विहार एक और दो, लक्ष्मण विहार,सरस्वती एन्क्लेव, एकता एन्क्लेव, धनकोट एनक्लेव कॉलोनी, आदि कॉलोनियां शामिल थीं। इनमें से 13 को नियमित किया गया था। अवैध कॉलोनियों के मानकों के अनुरूप पाए जाने पर नियमित कर दिए जाने के बाद इन क्षेत्रों में सीवर, पानी, सड़क, और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को मिल सकेंगी। यहां रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा। अभी ये सुविधाएं नगर निगम की ओर से नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

कॉलोनियों के नियमित होने के बाद यहां रहने वाले लोगों को विकास शुल्क और प्रॉपर्टी टैक्स भी जमा करना होगा। मकान बनाने के लिए नक्शा पास कराने के साथ ही पानी, सीवर कनेक्शन लेने के लिए शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed