{"_id":"6ad12ca41c4fd2b068006616","slug":"87-unsafe-buildings-in-mcg-area-66-served-notices-bulldozers-to-roll-soon-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104355-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एमसीजी क्षेत्र में 87 असुरक्षित भवन, 66 को नोटिस<bha>;<\/bha> जल्द चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एमसीजी क्षेत्र में 87 असुरक्षित भवन, 66 को नोटिस<bha>;</bha> जल्द चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
छह जोन में सर्वे के दौरान चिन्हित किए गए खतरनाक भवन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में असुरक्षित भवनों पर कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। निगम क्षेत्र के छह जोन में अब तक 87 खतरनाक भवन चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 66 भवन मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जबकि बाकी भवनों के मालिकों को नोटिस देने की प्रक्रिया चल रही है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित भवनों को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के सर्वे में जोन-1 में सबसे अधिक 35 असुरक्षित भवन मिले हैं। जोन-2 में चार, जोन-3 में 12, जोन-4 में नौ, जोन-5 में 18 और जोन-6 में नौ भवन चिन्हित किए गए हैं। इन भवनों की स्थिति को देखते हुए निगम ने संबंधित मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है।
नोटिस के बाद अगला कदम तोड़ने की कार्रवाई
निगम की ओर से फिलहाल भवन मालिकों को नोटिस जारी करने और अन्य निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि चिन्हित भवनों में से कितने जर्जर हैं और कितनों में तत्काल हादसे का खतरा है।
विज्ञापन
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि असुरक्षित एवं खतरनाक भवनों के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। संबंधित भवनों के मामले में नोटिस समेत सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।