Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   85 percent of health workers receive vaccine

85 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका

Wed, 27 Jan 2021 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
85 percent of health workers receive vaccine
गुरुग्राम। जिले में टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। बुधवार को जिले में तय लक्ष्य के मुताबिक 85 फीसदी से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों में टीकाकरण किया गया। जहां 21 बूथ पर 1050 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, वहीं 895 को ही टीका लगा। खास बात यह है कि कोवाक्सिन का डोज लेने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिले में प्रथम चरण में 36 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना था, जिसमें से अब तक 20 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि जिले में बुधवार को जिले में टीकाकरण के लिए 85 केंद्र बनाए गए थे, जहां 1050 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना था। इसमें से 895 स्वास्थ्यर्मियों को कोरना का टीका लगाया गया। बुधवार को जिले में 4 केंद्रों पर कोवैक्सीन का टीका लगाया गया जबकि 17 केंद्रों पर कोवीशील्ड का टीका लगाया गया। 4 केंद्रों पर 100 लोगों को कोवैक्सीन लगाई जानी थी, जिसमें से 66 स्वास्थ्यकर्मियों ने कोवाक्सिन लगवाई।
विज्ञापन

829 स्वास्थ्यकर्मियों को लगी कोवीशील्ड
9050 लोगों में कोवीशील्ड का टीका लगाया जाना था, जिसमें से 829 स्वास्थ्यकर्मियों में डोज दी गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिले में 33 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें से 23 निजी अस्पताल शामिल होंगे जबकि 10 शासकीय स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। अब तक जिले में 83 हजार से ज्यादा डोज प्राप्त हो चुकी है। इसमें से पहले चरण में 44950 डोज वैक्सीन प्राप्त हुई थी। इसी के साथ अब जिले में टीकाकरण कराने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या 20580 तक पहुंच चुकी है। इसमें से 10 फीसदी से भी कम लोगों को कोवाक्सिन का डोज दिया गया है। 16 जनवरी के बाद जिले में टीकाकरण की यह सर्वाधिक संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed