फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   अंडरपास में खराब गाड़ी से टकराया बाइक सवार, मौत

अंडरपास में खराब गाड़ी से टकराया बाइक सवार, मौत

Sun, 13 Jan 2019 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
अंडरपास में खराब गाड़ी से टकराया बाइक सवार, मौत
अंडरपास में खराब गाड़ी से टकराया बाइक सवार, मौत
विज्ञापन

गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर अंडरपास में खराब खड़ी एसेंट कार से बाइक सवार टकरा गया। बाइक सवार को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसने इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के गांव गोहर पटिया बिगरगांव निवासी पंकज सेक्टर-56 में रहता था और एयरटेल कंपनी में एग्जीक्यूटिव था। 9 जनवरी की रात को वह बाइक से अपने घर जा रहा था। जब वह सेक्टर-54 के अंडरपास में पहुंचा तो यहां एक एसेंट कार बीच सड़क पर खराब खड़ी थी। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बाइक कार में जा टकराई। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सहायक उप निरीक्षक सुरेश ने बताया कि शनिवार को घायल पंकज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई चंदू भट्ट की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed