फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   81 new corona infected in gurugram

गुरुग्राम में आए 81 नए संक्रमित,130 मरीज स्वस्थ

Mon, 28 Dec 2020 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
81 new corona infected in gurugram
गुरुग्राम। जिले में संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे मरीजों के स्वस्थ होने की दर में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या महज 1010 रह गई है। इसी क्रम में सोमवार को कोरोना के 81 नए मरीज सामने आए तो 130 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना की चपेट में आने वाले कुल मरीजों की संख्या 56540 हो चुकी है, जिसमें से 55188 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं। अब जिले में महज 1010 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें से 918 होम आइसोलेट हैं, जबकि महज 92 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। पिछले करीब डेढ़ माह से जिले में रोजाना आने वाले नए मरीजों की संख्या में खासी कमी दर्ज की गई है। एक माह पहले तक रोजाना 600 से ज्यादा कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे थे। वहीं अब यह संख्या कम होकर 100 से नीचे आ गई है। वहीं, मृतकों का आंकड़ा भी कम हुआ है।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रशासन की तरफ से जब से क्लस्टर इंचार्ज व इंसीडेंट कमांडरों की नियुक्ति की गई, तब से ही कड़ी निगरानी शुरू की गई। इसके बाद से ही मरीजों की संख्या में कमी आने लगी थी। इसका अब सार्थक असर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग ने 3449 लोगों की कोविड जांच की है, जिसमें से 310 एंटीजन जांच व 3139 आरटी-पीसीआर जांच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed