{"_id":"6a3ad26a295683d840035fe5","slug":"80-year-old-neem-tree-falls-during-a-storm-in-samaspur-village-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92305-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: समसपुर गांव में आंधी में गिरा 80 साल पुराना नीम का पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: समसपुर गांव में आंधी में गिरा 80 साल पुराना नीम का पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल-बाल बचा ऑटो चालक व उसका बेटा
मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से बिजली का खंभा टूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। आंधी के कारण मंगलवार को समसपुर गांव की यादव चौपाल के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां करीब 80 साल पुराना एक विशाल नीम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर वहां से गुजर रहे ऑटो पर गिर गया। ऑटो चालक जय प्रकाश और उनके बेटे की जान बाल-बाल बची।
दोनों को मामूली चोटें आई हैं। पेड़ इतना भारी-भरकम था कि उसके गिरने से पास में लगा बिजली का एक खंभा भी टूट गया। खंभे के टूटने से बिजली की हाई-टेंशन तारें पेड़ की शाखाओं पर ही लटक गईं, जिससे इलाके की बिजली गुल हो गई। मुख्य सड़क पर पेड़ और टूटे खंबे के कारण गांव का रास्ता बाधित हो गया और वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। स्थानीय ग्रामीण योगेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह नीम का पेड़ काफी प्राचीन था और गांव की पहचान बन चुका था जो अब टूट चुका है। बिजली विभाग के एसडीओ प्रवीन यादव ने बताया कि टूटे हुए खंभे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बिजली टीम को भेजकर ठीक कराने का काम शुरु कर दिया गया। बिजली आपूर्ति दोबारा सुचारु रूप से शुरू कर दी गई।