फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   80 thousand cheated on the pretext of app download

एप डाउनलोड के बहाने युवक से ठगे 80 हजार रुपये

Fri, 05 Mar 2021 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
80 thousand cheated on the pretext of app download
गुरुग्राम। जालसाज अब नए-नए तरीकों से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी में ठगों ने ऐप डाउनलोड करने के बहाने युवक के खातों से 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है।
विज्ञापन

जिला भिवानी के रहने वाले राहुल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा कि वह वर्तमान में मानेसर के नखडौला में रहते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह वह अपने पेटीएम अकाउंट से रिचार्ज कर रहे थे। इस दौरान उनके खाते से अधिक रुपयों का पेमेंट हो गया। वह रुपयों की वापसी के लिए पेटीएम ग्राहक प्रतिनिधि का फोन नंबर गूगल पर सर्च करने लगे।
विज्ञापन

उनको एक फोन नंबर मिला। जिस पर वह अपनी शिकायत बताने लगे। तभी कंपनी के द्वारा एक दूसरा मोबाइल नंबर देकर उच्च अधिकारियों से बात करने को कहा गया। युवक का आरोप हैं कि बात करने के दौरान शातिर ने उनसे ऐप डाउनलोड करने की बात कही। ऐप डाउनलोड करते ही उनके खाते से पांच किस्तों में 80 हजार रुपये की रकम निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed