{"_id":"6172ca3703490a07621b4077","slug":"8-new-dengue-patients-arrived-total-number-reached-203-gurgaon-news-noi61182337","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 8 नए मरीज आए, जिले में कुल डेंगू मरीजों की संख्या हुई 203","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 8 नए मरीज आए, जिले में कुल डेंगू मरीजों की संख्या हुई 203
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी डेंगू के आठ नए मरीज आए जबकि मच्छरों का लार्वा मिलने पर निगम प्रशासन की तरफ से 97 घरों को नोटिस दिया गया। इसी के साथ जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 203 पर पहुंच गई है। निगम की तरफ से अब तक कुल 12967 घरों को नोटिस दिया जा चुका है।
मलेरिया के मरीजों की संख्या अब भी 2 पर ही सीमित है। डेंगू की जांच के लिए पिछले 24 घंटे में 140 नमूने लिए गए हैं। मौसम में बदलाव के साथ मरीजों में बुखार के लक्षणों के साथ ही सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बुखार के मरीजों की संख्या को देखते हुए योजना के तहत घर-घर सर्वे किया जा रहा है, जहां बुखार के लक्षणों वाले मरीजों से जांच के लिए नमूने भी लिए जा रहे हैं। इसके तहत अब तक 498302 घरों की जांच की जा चुकी है।
वहीं, रैपिड फीवर मास सर्वे की टीम ने सोमवार को जिले में 11203 घरों की जांच की। इसमें शहरी क्षेत्र के 4957 व ग्रामीण इलाके के 6246 घरों का सर्वे किया गया। जिले में अब तक डेंगू के लक्षणों वाले 3292 लोगों से जांच के लिए नमूने लिए जा चुके हैं।