फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   73000 rupees withdrawn from the account by becoming an electricity employee

बिजली कर्मचारी बनकर खाते से निकाले 73000 रुपये

Fri, 03 Jun 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
73000 rupees withdrawn from the account by becoming an electricity employee
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के एक उपभोक्ता को फर्जी मैसेज में अंकित मोबाइल नंबर पर फोन करना महंगा पड़ गया। ठग ने बिजली कनेक्शन कटने की बात करके पहले पीड़ित से सारी जानकारी ली, फिर उसके खाते से 73000 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दी है। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित ओंकार गिरी ने बताया कि वह सेक्टर-40 में अपने परिवार के साथ रहता है। बृहस्पतिवार शाम उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज (संदेश) आया। उसमें बिजली बिल नहीं जमा करने पर कनेक्शन काटे जाने की बात कही गई थी। मैसेज में विशेष जानकारी के लिए एक मोबइल नंबर भी अंकित था। पीड़ित ने उस मोबाइल नंबर फोन किया। फोन करने वाला शख्स अपने आपको बिजली निगम का कर्मचारी बताया। फिर उससे कनेक्शन नहीं काटने का झांसा देकर उसके बैंक संबंधी सारी जानकारी ले ली। पीड़ित के अनुसार इसके कुछ देर बाद उसके बैंक खाते से दो बार में 73000 रुपये कट गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना में दी है। पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed