{"_id":"5bec0615bdec22693b024651","slug":"71542194709-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा के लिए शीतला माता मंदिर में जल्द बनेगा भव्य स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा के लिए शीतला माता मंदिर में जल्द बनेगा भव्य स्थल
Updated Wed, 14 Nov 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतला माता मंदिर में जल्द बनेगा भव्य छठ पूजन स्थल
गुरुग्राम। शीतला माता मंदिर परिसर में जल्द छठ पूजा के लिए सभी एक शानदार स्थल तैयार किया जाएगा। जहां पर पूरे शहर के लोग पूजा अर्चना कर सकेंगे। राजेंद्रा पार्क में पूर्वांचल जन सेवा समिति द्वारा आयोजित छठ महापर्व में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए गुरुग्राम के विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। इन लोगों के लिए छठ महापर्व का विशेष महत्व है। वे जिस श्रद्धा और आस्था से इस पर्व को मनाते हैं उससे उत्तर भारत के अन्य प्रदेशों के लोग भी खासे प्रभावित हैं।
उन्होंने राजेंद्रा पार्क क्षेत्र के निगम पार्षद व यहां रह रहे पूर्वांचल के लोगों से आग्रह किया कि वे इस इलाके में निगम की उपलब्ध जमीन की पहचान कर उन्हें बताएं ताकि इस क्षेत्र में भी छठ महापर्व के लिए तालाब आदि की सुविधा विकसित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को कहा जा सके। ब्यूरो