{"_id":"59626d814f1c1b5d498b45fc","slug":"71499622785-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार आज, सजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार आज, सजे शिवालय
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सावन का पहला सोमवार आज, सजेे शिवालय
सावन महीना आज से शुरू हो रहा है। शहर के शिवालय सज कर तैयार हो गए हैं। इस बार सावन शिवभक्तों के लिए खास रहने वाला है। क्योंकि सावन में इस बार पांच सोमवार आएंगे। शहर में शिवालय समेत सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
सोमवार सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों में शिवलिंग पर जल चढ़ना शुरू हो जाएगा। दूसरी ओर हरिद्वार से शिव कावड़ लाने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से कांवड़ियों के जत्थे निकलना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
सावन का महीना शुरू होते ही शिवभक्त शिव की महिमा में लीन हो जाते हैं। शिवभक्त आराधना कर पूरे महीने मंदिरों में पूजा पाठ करेंगे। वहीं शिव को खुश करने के लिए बहुत से लोग हरिद्वार से शिव कावड़ लाकर अपने नजदीकी शिवालय में शिवव्रत के दिन कावड़ चढ़ाएंगे।
विज्ञापन
शहर में कई जगहों पर कावड़ियों के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे। पंडित अमर चंद भारद्वाज व पंडित बृजभूषण शास्त्री अध्यक्ष आचार्य पुरोहित संघ ने बताया कि गुरू पूर्णिमा पर गुरू की आराधना के बाद श्रद्धालु एक माह के लिए गुरूओं के गुरू भगवान शिव की पूजा में लीन हो जाऐंगे।
गुरू पूर्णिमा 9 जुलाई की है और भगवान शिव का महीना माना जाने वाला सावन 10 जुलाई से शुरू हो रहा है। 27 वर्ष बाद ऐसा संयोग बना है कि इस बार सावन भगवान शिव के दिन सोमवार को शुरू हो रहा है।
खास बात यह है कि सावन महीने का समापन भी सोमवार को ही होगा । 1990 में ऐसा संयोग बना था इसे इंदुवार हर्षण योग कहते हैं । पूरे माह में इस वर्ष पांच सोमवार पड़ेंगे। इस वर्ष सावन माह में सोमवार व्रत का पुण्य हजारों गुना अधिक होगा और व्रती पर भगवान शिव की अक्षय कृपा बनी रहेगी।
यहां हैं शिवमंदिर:
- सेक्टर-12 स्थित गुफावाला मंदिर, रेलवे रोड स्थित घंटेश्वेसर मंदिर, शिवमूर्ति मंदिर, सेक्टर-4 शिवमंदिर, सेक्टर-46 शिवमंदिर, शीतला माता मंदिर स्थित शिव मंदिर, कादीपुर स्थित शिव मंदिर आदि हैं।
ऐसे खास होंगे श्रद्धालुओं के लिए सावन के पांच सोमवार
पहला सोमवार
दस जुलाई को सावन का पहला सोमवार है । इस दिन उतराषाढ़ नक्षत्र और वैधृति योग है। दिन के स्वामी चंद्रमा पर देवगुरू बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि है। इसलिए इस दिन का व्रत ज्ञान वृद्धि के लिए सर्वोत्तम है। इस दिन व्रत करने से व्यापारिक कार्यों में भी समृद्धि का योग प्राप्त होगा।
दूसरा सोमवार
दूसरा सोमवार 17 जुलाई को पड़ेगा। इस दिन अष्टमी तिथि अश्विनी नक्षत्र और धृति योग है। स्वामी चंद्रमा राज्य स्थान में है इस दिन का व्रत राजकीय कार्यों में सफलता दिलाएगा।
तीसरा सोमवार
तीसरा सोमवार 24 जुलाई को है इस दिन प्रतिप्रदा तिथि पुण्य नक्षत्र और सिद्धि योग है। इस दिन का व्रत दिन के स्वामी चंद्रमा केंद्र गत शरीर पर होने से अरोग्यता व वंश वृद्धि के लिए उत्तम रहेगा।
चौथा सोमवार
चौथा सोमवार 31 जुलाई को है इस दिन अष्टमी तिथि स्वाति नक्षत्र और शुभ योग है। दिन के स्वामी चंद्रमा के भूमि, भवन व सुख के स्थान पर से दिन के व्रत से भूमि, भवन व भौतिक सुख की प्राप्ति के योग हैं।
पांचवा सोमवार
सावन माह का पांचवा व अंतिम सोमवार 7 अगस्त को है। इस दिन पूर्णिमा तिथि, श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग है दिन का स्वामी चंद्रमा के सप्तम स्थानगत होने से विवाह के योग बनेंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता व सुख का प्रवेश होगा।