फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   7 new patients of black fungus

ब्लैक फंगस इन्फेक्शन : जिले में 7 नए मरीज आए, 1 संक्रमित की मौत

Tue, 25 May 2021 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
7 new patients of black fungus
गुरुग्राम। ब्लैक फंगस इन्फेक्शन का कहर जिले में बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को 7 नए मरीज आए। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 156 हो चुकी है। वहीं, संक्रमण के कारण पटौदी विकासखंड के गांव बलेवा निवासी युवक की मौत भी हो गई। गांव के सरपंच के मुताबिक, युवक का जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां संक्रमण के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के चलते अन्य जिलों से मरीज इलाज के लिए गुरुग्राम के अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने की एक बड़ी वजह यह भी है। इससे पहले रविवार को भी जिले में ब्लैक फंगस के 3 नए मरीज आए थे। गांव बलेवा निवासी युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ती जा रही है लेकिन स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को कोरोना के साथ ही म्युकोरमाइकोसिस के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले कोरोना से संक्रमित हुआ था युवक :
विकासखंड पटौदी के गांव बलेवा निवासी संजय (42 वर्ष) में ब्लैक फंगस इन्फेक्शन के लक्षण दिखने के बाद 17 मई को उन्हें जयपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इससे पहले वह कोरोना संक्रमित हुए थे, जिसके बाद उनको रेवाड़ी के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां दस दिनों तक इलाज चला। इसी दौरान वह ब्लैक फंगस संक्रमण हुआ। इसके बाद उनको जयपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक परिवार में इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। युवक की मौत के बाद उसके परिवार के समक्ष भरण-पोषण का संकट आ पड़ा है। वही, ब्लैक फंगस इन्फेक्शन से मौत के बाद ग्रामीणों में भी इसका खौफ बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed