फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   6.88 lakh young voters will decide the fate of the candidates in the assembly elections.

Gurugram News: विधानसभा चुनाव में 6.88 लाख युवा मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Sat, 28 Sep 2024 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 28 Sep 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
6.88 lakh young voters will decide the fate of the candidates in the assembly elections.
गुरुग्राम जिले में 18 से 39 आयु वर्ग के हैं 6,88,370 मतदाता
विज्ञापन

- 40 से 59 की उम्र वाले मतदाताओं की संख्या है 5,47,682
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। जिले की चारों विधानसभा सीटाें पर चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 15,04,959 मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 18-39 आयु में 6,88,370 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। जबकि, इसमें 40 से 59 आयुवर्ग में 5,47,682 मतदाता हैं। जिले में 41,925 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।
चारों विधानसभा में कुल 47 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें गुड़गांव विधानसभा में गुरुग्राम में कांग्रेस से मोहित ग्रोवर, बीजेपी से मुकेश शर्मा समेत 17 प्रत्याशी हैं। वहीं, सोहना विधानसभा से भाजपा से तेजपाल तंवर और कांग्रेस से रोहताश खटाना समेत 10 उम्मीदवार है। पटौदी विस से कांग्रेस से पर्ल चौधरी और भाजपा से बिमला चौधरी समेत 7 प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं। बादशाहपुर विधानसभा भाजपा से नरबीर सिंह और कांग्रेस से वर्धन यादव समेत 13 उम्मीदवार चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में गुरुग्राम जिले में युवा मतदाताओं का चुनाव में अहम रोल रहेगा। जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार जिले में 18-19 आयु वर्ग में 41925, 20 से 19 आयु वर्ग में 284221 मतदाता है। जबकि, 30 से 39 आयुवर्ग में 362224 वोटर हैं। चारों विधानसभा क्षेत्र में 18-39 आयु वर्ग में पुरुष 371921 व महिलाएं 316407 हैं। ऐसे में चारों विधानसभा क्षेत्र में युवाओं की संख्या काफी है। 40 से 49 आयुवर्ग में 322477, 50-59 आयु वर्ग में 225205 और 60-69 में 146584 मतदाता है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि युवाओं के वोट बनवाने को लेकर काफी प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशासन का प्रयास है कि इस बार 75 फीसदी मतदान हो, इसके लिए स्वीप के तहत जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक वोटर बादशाहपुर विस क्षेत्र में

पटौदी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 32 हजार 832 पुरुष और एक लाख 21 हजार 946 महिलाएं हैं। जबकि दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 254780 मतदाता हैं। प्रदेश के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र बादशाहपुर में दो लाख 75 हजार 279 पुरुष, दो लाख 45 हजार 662 महिलाएं और 17 ट्रांसजेंडर हैं। कुल वोटर 520958 हैं। गुड़गांव विस सीट पर दो लाख 31 हजार 648 पुरुष, दो लाख 11 हजार 433 महिलाएं व 21 ट्रांसजेंडर हैं। कुल वोटर 443102 हैं। सोहना विधानसभा में एक लाख 52 हजार 466 पुरुष, एक लाख 33 हजार 641 महिलाएं एवं 12 ट्रांसजेंडर हैं। कुल वोट 286119 मतदाता हैं।

सर्विस मतदाताओं का भी अहम रोल

जिले में 5759 सर्विस वोटर भी हैं, जो कि सेना व अर्धसैनिक बलों में तैनात हैं। इनमें पटौदी में 3102, बादशाहपुर में 826, गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में 491 और सोहना हलके में 1340 सर्विस वोटर हैं। सेना के जवानों को कमांडिंग ऑफिसर के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट पेपर भिजवाए जाएंगे।
जिले में आयुवार मतदाता

उम्र- पुरुष-महिला-थर्ड जेंडर- कुल मतदाता
18 से 19- 25823-16100-02-41925
20 से 29- 163344-120848-29-284221

30 से 39-182754-179459-11-362224
40 से 49-168411-154062-04-322477
50 से 59-118224-106979-02-225205
60 से 69-73651-72939-04-146584

70 से 79-40662-42004-00-82666
80 से 89-15175-14726-00-29901
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed