फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   64 thousand liters of water sprinkled in the city, the dust cloud did not reduce

शहर में डाली 64 हजार लीटर पानी की फुहार, कम नहीं हुआ धूल का गुबार

Thu, 25 Nov 2021 05:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
64 thousand liters of water sprinkled in the city, the dust cloud did not reduce
गुरुग्राम। प्रदूषण नियंत्रण की कवायद में जुटा नगर निगम धूल को वापस जमीन पर लाने के लिए 64 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर चुका है। इसके बाद भी शहर में धूल के गुबार उड़ते हुए देखे जा सकते हैं। इस काम के लिए नगर निगम ने 30 ट्रैक्टर पानी के लगाए हैं। हालांकि विभाग का दावा है कि उसके प्रयासों से स्थिति में कुछ सुधार जरूर हुआ है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा प्रत्येक जोन में 16 हजार लीटर ट्रीटेड वॉटर का प्रयोग किया गया है। इस तरह कुल चार जोन में 64 हजार लीटर ट्रीटेड वॉटर का छिड़काव किया गया है। प्रत्येक जोन में 8 घंटे की शिफ्ट में काम किया गया है। इस तरह 4 जोन में कुल 64 घंटे पानी के छिड़काव का कार्य हो चुका है। नगर निगम द्वारा 1 जोन में छिड़काव के लिए चार राउंड लगाए गए हैं। कुल 16 राउंड ट्रैक्टर चल चुके हैं और उन्होंने 4 जोन में कुल 56 किलोमीटर की दूरी तय की है। इसके बाद भी शहर में धूल के गुबार अभी पूरी तरह शांत होते हुए नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

धूल को नियंत्रित करने के लिए 13 मशीनें ऑटोमेटिक, 8 फायर व्हीकल, 30 ट्रैक्टर लगाए हैं। इसमें 8 फायर व्हीकल हमारे हैं। इसके अलावा अन्य संसाधन कॉन्ट्रेक्ट के माध्यम से लगाए गए हैं। लगातार काम जारी है। जल्द ही स्थिति में सुधार होता हुआ दिखाई देगा। - एसएस रोहिल्ला, जनसंपर्क अधिकारी गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed