फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   6213 administered corona vaccine at 37 centers

37 केंद्रों पर 6213 ने लगवाया कोरोना का टीका

Fri, 14 May 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
6213 administered corona vaccine at 37 centers
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के प्रकोप के बीच वैक्सीन की कमी के कारण स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान प्रभावित होने लगा है। वैक्सीन की कमी के कारण दिनोंदिन टीका लगवाने वालों की संख्या कम हो रही है। शुक्रवार को जिले में महज 6213 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगाया गया। दो दिन पहले तक यह संख्या 10 हजार से ज्यादा थी। वहीं, शनिवार को दस हजार डोज मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बृहस्पतिवार को जिले में जल्द ही वैक्सीन की आपूर्ति किए जाने की उम्मीद जताई थी। शुक्रवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को जिले में कहीं ज्यादा 8 हजार 94 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था। वहीं, उससे भी एक दिन पहले बुधवार को 10 हजार 133 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया था।
विज्ञापन

18-44 आयु वर्ग में 807 को लगा टीका
वैक्सीन की कमी के कारण शुक्रवार को जिले में 18 से 44 आयु वर्ग में सिर्फ 807 लोगों को टीका लगाया जा सका। इसमें से 116 ने शासकीय केंद्रों पर व 691 ने निजी केंद्रों पर कोरोना का टीका लगवाया। वहीं, किसी को भी दूसरी डोज नहीं दी गई। शुक्रवार को 45 साल से ज्यादा आयु वालों में दूसरी डोज लगवाने वालों को प्राथमिकता दी गई। शुक्रवार रात तक जिले में वैक्सीन की आपूर्ति न होने पर शनिवार को टीकाकरण बाधित होने की पूरी आशंका है। 6213 लोगों को टीका लगाए जाने के बाद जिले में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 5 लाख 83 हजार 768 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 साल से ऊपर के 4824 को लगा टीका
वहीं, 45 साल से ऊपर के 4824 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें शासकीय केंद्रों पर 1156 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई जबकि 3592 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी टीकाकरण केंद्रों पर 19 लोगों को पहली व 57 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। बुधवार को 106 स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें शासकीय केंद्रों पर 54 को पहली व 50 लोगों को दूसरी डोज दी गई। निजी केंद्रों पर 2 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया।
476 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगा टीका
शुक्रवार को 476 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें से 275 को शासकीय केंद्रों पर पहली डोज व 201 को दूसरी डोज दी गई। शुक्रवार को 2313 लोगों को टीके की पहली व 3900 लोगों को कोरोना बचाव टीके की दूसरी डोज दी गई। शासकीय केंद्रों पर 5444 व निजी टीकाकरण केंद्रों पर 769 लोगों को टीका लगाया गया।

बयान
शुक्रवार की शाम तक 18-44 के लिए वैक्सीन की करीब 10 हजार डोज मिलने की संभावना है। ऐसे में संख्या भले की कम ज्यादा हो लेकिन शनिवार को टीकाकरण की प्रक्रिया बाधित नहीं होगी। - डॉ. वीरेंद्र यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed