Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   60 houses carrying out illegal activities will be sealed.

Gurugram News: अवैध गतिविधियां संचालित करने वाले 60 मकान होंगे सील

Sun, 19 Oct 2025 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
60 houses carrying out illegal activities will be sealed.
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा की ओर से अवैध गतिविधियां संचालित करने पर सुशांत लोक दो व तीन में 60 मकानों को त्योहार बाद सील किया जाएगा। इन मकानों पर कार्रवाई करने की सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों को नोटिस जारी किया था। इसमें 60 लोगों ने खुद सुधार नहीं कराया है। ऐसे में इन पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने एक माह में 600 मकानों मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इनमें से कई मकानों में अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जबकि कुछ मकान मालिकों ने स्टिल्ट पार्किंग को तोड़कर कमरे बना लिए। विभाग ने अभियान चलाकर ऐसे भवनों की पहचान की थी और नोटिस जारी किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed