फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   6 trade students will get training in companies

डीएसटी के तहत 6 ट्रेड के छात्रों को मिलेगा कंपनियों में प्रशिक्षण

Tue, 06 Jul 2021 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
6 trade students will get training in companies
गुरुग्राम। ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (डीएसटी) के तहत शहर के एमजी रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरुग्राम की 6 ट्रेडों की 12 यूनिटों के छात्रों को थ्योरी के साथ ही प्रैक्टिकल सीखने का मौका मिलेगा। नए शैक्षणिक सत्र 2021-23 के तहत आईटीआई गुरुग्राम और हीरो मोटोकॉर्प कंपनी व कपारो मारुति लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। जिसमें हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में 8 यूनिट और कपारो मारुति लिमिटेड में 4 यूनिट के छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में मोटर मैकेनिक व्हीकल की 1 यूनिट, ट्रेनर की 2 यूनिट, मशीनिस्ट की 2 यूनिट, फीटर की 2 यूनिट एवं पेंटर की 1 यूनिट के छात्र जाएंगे। जिसमें 8 महीनों का प्रैक्टिकल के तौर पर प्रशिक्षण होगा एवं 16 महीने आईटीआई में पढ़ाई पर करनी होगी। कपारो मारुति लिमिटेड में 4 यूनिट के लिए समझौता हुआ है, जिसमें छात्र 4 महीने के लिए कंपनी में प्रैक्टिकल प्रशिक्षण लेंगे, वहीं 20 महीने आईटीआई में पढ़ाई करनी होगी।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम के प्राचार्य जयदीप कादयान ने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प कंपनी व कपारो मारुति लिमिटेड के साथ एमओयू पर समझौता हुआ है। उन्होंने बताया कि फूड प्रोडक्शन सहित अन्य कई कंपनियों से एमओयू को लेकर बातचीत चल रही है। जल्द ही अन्य कई कंपनियों से भी ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (डीएसटी) को लेकर एमओयू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed