फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   6 students of Palwal passed JEE Mains exam, now they will get free training for advance in Kurukshetra

Gurugram News: पलवल के 6 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की जेईई मेन्स परीक्षा, अब एडवांस के लिए कुरुक्षेत्र में मिलेगी निशुल्क ट्रेनिंग

Fri, 02 May 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
6 students of Palwal passed JEE Mains exam, now they will get free training for advance in Kurukshetra
सुपर-100 योजना का लाभ उठा कर 14 विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक किए प्राप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा सरकार की ‘सुपर-100’ योजना का लाभा उठा कर जिले के 6 मेधावी विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई मेन परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। वहीं, राज्यभर में 200 विद्यार्थी इस परीक्षा में पास हुए हैं। इस परीक्षा में प्रदेश भर से कुल 223 छात्रों ने भाग लिया था। अब ये छात्र जेईई एडवांस की तैयारी के लिए कुरुक्षेत्र में विशेषज्ञों की निगरानी में जेईई एडवांस की तैयारी करेंगे।
राज्य सरकार इसके लिए पूरी व्यवस्था कर रही है। सुपर-100 योजना राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन मेधावी विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही एक प्रमुख पहल है, जिसके तहत छात्रों को मुफ्त आवास, खानपान और उच्च गुणवत्ता की कोचिंग प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए नहीं बल्कि जिले के लोगों के लिए भी गर्व की बात है।
विज्ञापन

----------------
जिले के इन छात्रों ने नाम किया रोशन
जिले के गदपुरी स्थित आरोही स्कूल के छात्र पियूष कुमार ने 98.71 परसेंटाइल, सरकारी स्कूल पलवल के छात्र गौरव ने 97.82 परसेंटाइल, पृथला गांव के सरकारी स्कूल का छात्र निशांत ने 92.11 परसेंटाइल हासिल किए है। वहीं, हथीन के सरकारी स्कूल की छात्रा 89.84 परसेंटाइल, हथीन के सरकारी स्कूल की छात्रा मीनाक्षी ने 88.78 परसेंटाइल और सेवली गांव की छात्रा स्नेहा ने 86.05 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सरकार, शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन की ओर से सरकारी स्कूलों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए वर्ष 2018 में हरियाणा सुपर-100 नामक योजना शुरू की गई थी। छात्र योजना का लाभा उठा कर रोज नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। -अशोक कुमार बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी

-----
इस वर्ष कुल 223 विद्यार्थियों ने जेईई (मेंस) परीक्षा दी, जिनमें से 200 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 14 विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर हरियाणा के सरकारी स्कूलों का नाम पूरे देश में रोशन किया है। धीरज शर्मा, क्षेत्रीय समुदाय प्रभारी मिशन बुनियाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed