फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   5g

फाइव जी की तैयारी में साइबर सिटी

Tue, 30 Aug 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
5g
गुरुग्राम। साइबर सिटी में 5-जी नेटवर्क को बेहतरीन ढंग से लांच करने के लिए निजी कंपनियों के बीच जबरदस्त होड़ मच गई है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जीएमडीए ने भी 5 जी के लिए अपना निजी 400 किमी ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाया है।
विज्ञापन

5 जी नेटवर्क के लिए हर महीने 100 नए मोबाइल टावरों के आवेदन आ रहे हैं। नियम और शर्तों का पालन कराते हुए 45 दिनों में इनका निस्तारण कराया जा रहा है। जियो, एयरटेल, वोडाफोन की ओर से कई निजी फर्में ही ये आवेदन कर काम पूरा करती हैं। वर्तमान में जिले में 40 लाख के करीब मोबाइल उपभोक्ता हैं, जिनको नेटवर्क देने में जियो पहले, एयरटेल दूसरे, वोडाफोन तीसरे और बीएसएनएल चौथे नंबर पर है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दर्शन यादव ने बताया कि जिले में सभी मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाता कंपनियों के लगभग तीन हजार मोबाइल टावर हैं। हर महीने सौ नए टावर लगाने के आवेदन आ रहे हैं, जिसके लिए नियमानुसार 45 दिनों में अनुमति दी जा रही है। 5-जी नेटवर्क को बेहतरीन ढंग से संचालित करने के लिए और अधिक टावरों की दरकार होगी। इसलिए नए टावर लग रहे हैं। एचईपीसी के पोर्टल पर इसका ऑनलाइन आवेदन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनएल के महाप्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि बीएसएनएल और एमटीएनएल भी 5-जी सेवाओं को चालू करने के लिए तत्पर हैं। केंद्र सरकार से इसका निर्देश मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। वर्तमान में बीएसएनएल के चार लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं। बीएसएनएल के टावरों को निजी कंपनियां भी प्रयोग करती हैं। खुद बीएसएनएल भी दूसरी कंपनियों के संसाधन प्रयोग करता है। जिसका नियमानुसार भुगतान होता है। निजी कंपनियां बीएसएनएल के टावरों पर अपना अपडेट बीटीएस बाक्स लगा कर 4-जी की सेवाएं दे रही हैं। यह बीसएनएल भी कर सकता है।

----
इस तरह बढ़ेगी स्पीड
-5-जी नेटवर्क में 10 गीगाबाइट प्रति सेकेंड की डाउनलोड स्पीड होगी
-ये डाउनलोडिंग स्पीड वर्तमान के 4जी से 100 गुना अधिक हो जाएगी
-40 लाख मोबाइल उपभोक्ता वर्तमान 3000 मोबाइल टावरों से जुड़े हैं
5-जी में वर्तमान टावरों की संख्या लगभग दोगुने तक पहुंचेगी
-45 दिनों में नये टावर लगाने की अनुमति का निस्तारण किया जा रहा
-नेटवर्क के लिए केबिल बिछाने की अनुमति के आवेदन आने शुरू
-कई इलाकों में सड़क खोद कर केबिल डालने का हो सकता है विरोध
----
बीएसएनएल
1-100 टावर बीएसएनएल और 150 एमटीएनएल
2-बीएसएनएल अभी तक फोर जी सेवा नहीं लाया
3-बीएसएनएल टू जी और थ्री जी की सेवाएं दे रहा है
4-चार लाख उपभोक्ता गुरुग्राम और मेवात मिला कर
5-बीएसएनएल के टॉवर निजी ऑपरेटर भी प्रयोग कर रहे
6-बीएसएनएल भी निजी कंपनियों के टावर इस्तेमाल कर रहा
----
जीएमडीए का अपना नेटवर्क
जीएमडीए ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अपना निजी 400 किमी ऑप्टीकल फाइबर नेटवर्क बिछाया है। शहर को तीन भागों में बांट कर तीन अलग-अलग निजी कंपनियों ने इस नेटवर्क का जाल बिछाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed