फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   57 school heads to receive five-day leadership development training.

Gurugram News: 57 स्कूल मुखियाओं को मिलेगा पांच दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण

Fri, 28 Aug 2026 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
57 school heads to receive five-day leadership development training.
डिजिटल शिक्षा और शैक्षणिक नेतृत्व को मजबूत करने पर रहेगा जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। समग्र शिक्षा के तहत जिले के स्कूल मुखियाओं की नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने के लिए पांच दिवसीय इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेशभर में 1100 स्कूल मुखियाओं को प्रशिक्षण देने की मंजूरी दी है। इसमें गुरुग्राम जिले के 57 स्कूल मुखिया शामिल हैं। प्रशिक्षण का आयोजन जिला स्तर पर जिला परियोजना समन्वयकों डीपीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य, योग एवं तनाव प्रबंधन, डिजिटल नेतृत्व और भविष्य के लिए डिजिटल तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्कूल मुखियाओं को यूडीआईएसई+, पीजीआई इंडेक्स, स्कूल शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सूचना एवं संचार तकनीक, साइबर सुरक्षा, डिजिटल नागरिकता और ऑनलाइन सुरक्षा जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed