फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   51 new corona patients found in the district

51 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Fri, 05 Mar 2021 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
51 new corona patients found in the district
गुरुग्राम। जिले में हर दिन कोरोना संक्रमण का आंकड़ा दोबारा बढ़ रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 51 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की है। वहीं, 29 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 59224 तक पहुंच गया है। जिले में नए संक्रमितों के बढ़ने के चलते सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। अब 388 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 42 अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। वहीं 346 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटों में 3041 कोरोना जांच की है। इनमें से 2832 जांच आरटीपीसीआर से हुई। वहीं, 209 जांच रेपिड एंटीजन किट से हुई। अभी 1867 सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। जिले के नगर निगम क्षेत्र तीन और चार में सबसे ज्यादा कोरोना के नए 20 संक्रमित मामले आए हैं। वहीं, नगर निगम क्षेत्र 1 में 3, क्षेत्र 2 में 6, फर्रुखनगर और सोहना ब्लॉक में 1-1 कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत की बात है कि पटौदी ब्लॉक में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed