फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   5000 samples to be tested daily, Health Department cautious

5000 रोजाना होगी नमूनों की जांच, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Thu, 25 Mar 2021 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
5000 samples to be tested daily, Health Department cautious
गुरुग्राम। विभिन्न राज्यों में मिले दोहरे म्यूटेंट वायरस के नए स्ट्रेन से जिला स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। इसके तहत अगले दो-तीन सप्ताह के दौरान कोरोना जांच के लिए व्यापक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे तो 5 फीसदी नमूनों की अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग जांच की जाएगी। हालांकि, पहले भी जीनोम सीक्वेंसिंग जांच की जाती रही है, लेकिन अब इस प्रक्रिया का अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा। इसके जरिये कोरोना के दोहरे म्यूटेंट का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक कोरोना जांच के लिए आ रहे नमूनों में से पांच फीसदी की रैंडम तरीके से जीनोम सीक्वेंसिंग जांच की जाएगी। इसके लिए कोई अलग से शिविर नहीं लगाया जाएगा। इस संदर्भ में पूर्व में केंद्र की तरफ से भी राज्यों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति पर विभाग नजर बनाए हुए हैं और यही वजह है कि जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है। आगामी दिनों में जांच की प्रक्रिया और तेज होगी और रोजाना करीब 5 हजार नमूनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

तीन सप्ताह में 150 से ज्यादा लगाए जाएंगे जांच शिविर
कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जिले में कोरोना जांच शिविर की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके तहत आगामी तीन सप्ताह में 150 से ज्यादा जांच शिविर लगाए जाएंगे। विभागीय योजना के मुताबिक अप्रैल के मध्य तक व्यापक तौर पर कोरोना जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा, जहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जांच के लिए लोगों से नमूने लिए जाएंगे। मालूम हो कि पूर्व में भी कोरोना का नए स्ट्रेन आने पर जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जीनोम सिक्वेंसिंग जांच कराई गई थी। जांच के लिए नमूने दिल्ली स्थित आईजीआईबी (इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी) भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा। व्यापक स्तर पर जांच के लिए शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, कोरोना के दोहरे म्यूटेंट को देखते हुए अनिवार्य रूप से पांच फीसदी नमूनों की रैंडम तरीके से जीनोम सीक्वेंसिंग जांच की जा रही है।
- डॉ. वीरेंद्र यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed