फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   5 buildings sealed for not depositing property tax

संपत्ति कर जमा नहीं करने पर 5 भवन सील

Mon, 09 Aug 2021 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
5 buildings sealed for not depositing property tax
गुरुग्राम। संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन ने धीरे-धीरे कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में जोन-1 व 4 क्षेत्र अंतर्गत 5 भवनों को सोमवार को सील कर दिया गया। जोन-1 के टैक्सेशन ऑफिसर विजय कपूर की टीम ने लक्ष्मण विहार फेज-2 तथा दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में दो भवनों को सील कर दिया। सील किए गए भवन मालिकों पर 5-5 लाख रुपये से ज्यादा का संपत्ति कर बकाया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने भवन मालिकों को पूर्व में नोटिस जारी कर संपत्ति कर जमा करवाने के लिए कहा था, लेकिन कई बार नोटिस देने के बावजूद कर जमा नहीं किया, जिस पर निगम प्रशासन ने भवनों को सील कर दिया है। वहीं, जोन-4 अंतर्गत सेक्टर-39 स्थित 3 संपत्तियों को सील किया गया। इन पर निगम का 24 लाख से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा के अनुसार हरियाणा सरकार की अधिसूचना के तहत नगर निगम द्वारा 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वालों की छूट दी जा रही है। गुरुग्राम के ऐसे भवन मालिकों से निगमायुक्त ने जल्द से जल्द प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

4 माह में 62.41 करोड़ की वसूली
प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के मामले में नगर निगम प्रशासन का रवैया सुस्त रहा है। स्थिति यह है कि पिछले 4 माह में 1 अप्रैल से 1 अगस्त के बीच 62,41,89,683 रुपये की वसूली हुई है। इसमें से सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली जोन-3 से हुई है। यहां 22883 लोगों ने 26,39,36,225 रुपये की वसूली की गई है। वहीं, जोन-1 से 23321231, जोन-2 से 176879559, जोन-4 से 160045691 रुपये की वसूली की गई है। हालांकि, इनमें से छूट का लाभ किसी को भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed