फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   49% achieved in door-to-door garbage collection, target will be set to achieve 100%

Gurugram News: डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में मिले 49 प्रतिशत, 100 प्रतिशत पूरा करने रखा जाएगा लक्ष्य

Fri, 18 Jul 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
49% achieved in door-to-door garbage collection, target will be set to achieve 100%
- सड़कों पर कचरा होने के कारण मिला शून्य जिस पर रहेगा जोर
विज्ञापन


- कूड़े के पहाड़ को 30 लाख टन से निस्तारित करके 14 लाख टन पहुंचाया

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम देश ही नहीं दुनिया में अपनी पहचान रखता है। नगर निगम गुरुग्राम का संकल्प है कि आगे के सर्वे में इसे बेहतर किया जाएगा। बीते सर्वे में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में नगर निगम जीरो था। इस बार उसे 49 प्रतिशत मिले हैं। 2025 के सर्वे में इसे 100 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। इसी तरह से ओडिएफ वन से वाटर प्लस की श्रेणी में आने पर उसे बरकरार रखने की चुनौती नगर निगम के पास रहेगी। कूड़ा निस्तारण पर फोकस रहेगा।
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर रहेगा जोर

नगर निगम को बेहतर स्थान पाने में डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन का अहम योगदान रहा है। 2023 के सर्वेक्षण में कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था ठीक नहीं थी। इस बार 49 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसे 100 प्रतिशत बनाने के लिए नगर निगम की ओर से संकल्प लिया गया है। कूड़ा कलेक्शन कंपनी पर इस बात का भी जोर दिया जाएगा कि वह गीला और सूखा कचरा अलग-अलग उठाए।
विज्ञापन


कूड़े के पहाड़ को समाप्त करने का होगा लक्ष्य

जिस समय पिछला सर्वेक्षण हुआ था। उस दौरान बंधवाड़ी में कूड़े का पहाड़ बन रहा था। कूड़ा निस्तारण में गुरुग्राम शून्य रहा है। आलम यह हो गया था कि 30 लाख टन कूड़े का पहाड़ बन गया था। जिसके बाद नगर निगम की ओर से कूड़ा निस्तारण का टेंडर किया गया। अब वहां पर 14 लाख टन कूड़ा पड़ा हुआ है। उसे निस्तारण करने वाली कंपनी पर नगर निगम की ओर से अब तक 9 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा चुका है। नगर निगम की ओर से 14 लाख टन के कूड़े का निस्तारण चुनौती पूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर प्लस श्रेणी करना होगा बरकरार
स्वच्छ सर्वेक्षण में पहले शहर को ओडिएफ वन में रखा गया था। इस बार वाटर प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब कि जगह-जगह सीवर के ट्रीट पानी का इस्तेमाल, शहर में सीवर का जाल, शहर के शौचालय की स्थिति को ठीक रखने के लिए भी काम करने की जरूरत हैं।

इन सबका असर

: नालों की ओर रही सफाई और जलभराव

: डोर-टू-डाेर कूड़ा कलेक्शन

: सीवर की सफाई और शहर के शौचालयों की व्यवस्था सुधरने के बाद की स्थित।

: शहर को कूड़ा फ्री बनाने की योजना।

वर्जन

नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर रहेगा। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से लेकर बंधवाड़ी कूड़ा निस्ताारण प्लाट की हालत ठीक करना उनके एजेंडे में है। शहर के लोगों से भरी अपील है कि वह अपने शहर को स्वच्छ करने में मदद करे। इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा। - प्रवीण दहिया, आयुक्त, नगर -निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed