फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4763 vaccinated against Corona infection

संक्रमण से बचाव के लिए 4763 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

Sat, 10 Apr 2021 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
4763 vaccinated against Corona infection
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण की गति को रोकने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग जांच के साथ ही ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण में जुट गया है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में 97 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया, जहां 4763 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से शासकीय केंद्रों पर 2638 व निजी टीकाकरण केंद्रों पर 2125 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

इसमें से 45 साल से ऊपर के 4608 लोगों को टीका लगाया गया। शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 45 साल से ऊपर के 2192 लोगों को पहली व 322 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 1619 लोगों को पहली व 475 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। शनिवार को कुल 58 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 19 को पहली व 8 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

वहीं, निजी केंद्रों पर 4 लोगों को पहली व 27 को टीके की दूसरी डोज दी गई। इसके अलावा 97 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय केंद्र पर 13 को पहली डोज लगी जबकि 84 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed