फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   45-year-old man dies after being hit by a train at Palwal railway station

Gurugram News: पलवल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Thu, 22 Oct 2026 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
45-year-old man dies after being hit by a train at Palwal railway station
पलवल। पलवल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरुग्राम जिले की सोहना तहसील के गांव खेड़ली निवासी सुभाष के रूप में हुई है। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृतक के पिता लीला राम ने बताया कि सुभाष उत्तर प्रदेश के वृंदावन में राजमिस्त्री का काम करता था और वहीं किराये के मकान में रहता था। मंगलवार को दशहरे के अवसर पर वह घर आया था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से वापस वृंदावन जाने के लिए निकला था। इसी दौरान पलवल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में उसकी मौत हो गई। लीला राम के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे पलवल जीआरपी ने फोन कर उन्हें बेटे की मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जीआरपी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article