फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   40 thousand rupees cheated from a woman by pretending to be a Delhi Police officer

Gurugram News: दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर महिला से 40 हजार ठगे

Sat, 22 Jun 2024 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees cheated from a woman by pretending to be a Delhi Police officer
दिल्ली पुलिस का क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर महिला से 40 हजार ठगे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना में दिल्ली पुलिस का क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर महिला से 40 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में अदिति कुंडू ने कहा कि उसके पास व्हाट्सअप पर बीती 19 जून को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस के नेहरु प्लेस क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। बातचीत के दौरान उसने महिला से कहा कि उसके वित्तीय लेनदेन में कुछ फ्रॉड हो सकता है। इसके लिए वह उसे अपने अकाउंट की डिटेल व वित्तीय लेनदेन की जानकारी सांझा करे।
विज्ञापन

अदिति ने पुलिस अधिकारी समझ उसे वित्तीय लेनदेन की जानकारी सांझा की। इसके बाद उस पर 40 हजार रुपये एक अकाउंट नंबर पर भेजने के लिए राजी किया गया। अदिति ने 40 हजार रुपये उसके अकाउंट में भेज दिए। बाद में परिजनों को इस बाबत बताने के बाद अदिति को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed