फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   40 ASIs of Commissionerate transferred

कमिश्नरी के चालीस एएसआई का हुआ तबादला

Fri, 13 May 2022 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
40 ASIs of Commissionerate transferred
गुरुग्राम। कमिश्नरी में एक स्थान पर तीन से चार साल से अधिक तैनाती वालों का पुलिस आयुक्त कला राम चन्द्रन ने तबादला कर दिया है। पुलिस आयुक्त ने जांच अधिकारियों की तैनाती थानों में आवश्यकता के अनुसार की है।
विज्ञापन

तीन माह तक पुलिस की कार्यशैली देखने के बाद किस थाने व किस जोन में जांच अधिकारी कम हैं। उसकी पूर्ति के लिए जिन थानों में आवश्यकता नहीं है। उसके अनुसार बृहस्पतिवार को 40 से अधिक एएसआई का तबादला हुआ। महकमे में इस बात की चर्चा है कि इस सूची में ऐसे नाम भी शामिल हैं, जोकि लंबे समय से एक ही जगह जमे हुए थे। पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों व जांच अधिकारी को यह संदेश दे रखा है कि उनका व उनकी टीम का आकलन काम केेे हिसाब से होगा। जिसका काम जैसा होगा, उसे उसी के हिसाब से तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

----
चार इंस्पेक्टर इधर से उधर
पुलिस आयुक्त के किए गए तबादले का असर चार इंस्पेक्टरों पर भी दिखा। इसके चलते सेक्टर-37 थाना प्रभारी को अदालत की सुरक्षा जिम्मा दिया गया है। उनकी जगह सेक्टर-50 के थाना प्रभारी को जिम्मा दिया गया है। उद्योग विहार थाना प्रभारी को सेक्टर-50 का थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही अदालत की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर अनिल पहलवान को उद्योग विहार थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस आयुक्त ने गुरुग्राम-महरौली रोड पुलिस चौकी प्रभारी को सेक्टर पांच थाने में तैनात किया है। उनके स्थान पर सदर थाने में तैनात एसआई बलराम को चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कमिश्नरी में लोगों का तबादला रूटीन काम है। तबादला होने वाले पुलिस अधिकारियों को उनके काम की क्षमता के आधार पर जिम्मा दिया जा रहा है।
- कला रामचंद्रन, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed