फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4 youths waiting for the bus hit the vehicle, 2 died

बस के इंतजार में खड़े 4 युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 की मौत

Sun, 28 Feb 2021 10:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
4 youths waiting for the bus hit the vehicle, 2 died
सोहना। गांव रहाका बस अड्डे पर शनिवार देर रात वाहन का इंतजार कर रहे 4 युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, तालीब नूंह जिले के पुन्हाना कस्बे के रहने वाले हैं। वह पलवल में एक वर्कशॉप पर पेंटर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथी सतलाका गांव में रहने वाले साहिल की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए नूंह जिला निवासी हसन, मुशर्रफ व इरफान तथा बुलंदशहर निवासी लवलेस शादी में आए थे। शादी में शामिल होने के बाद लौटने के लिए पांचों युवक रहाका बस स्टैंड पर गए। वहां से हसन व इरफान बाइक से जाने वाले थे। बाकी बस का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

तालीब ने बताया कि वह बस स्टैंड के पीछे की तरफ गए हुए थे, इसीलिए बच पाए हैं। वह बस के पीछे थे तभी उन्हें वाहन के टक्कर की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वह भागते हुए बस स्टैंड के पास आए तो देखा कि हसन, मुशर्रफ, इरफान और लवलेस को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। इसके बाद वह लोगों की मदद से चारों को अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने इरफान और लवलेस को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है। तालीब की शिकायत पर सोहना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed