फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4 more arrested in child theft case, search for kingpin

बच्चा चोरी मामले में 4 और गिरफ्तार, सरगना की तलाश

Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
4 more arrested in child theft case, search for kingpin
गुुरुग्राम। बच्चा चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अब तक गिरफ्तार पांचों आरोपियों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने सोमवार को 4 और लोगों को गिरफ्तार किया है, तो वहीं 4 माह का एक बच्चा भी सकुशल मुक्त कराया गया है। इसी के साथ अब तक गिरफ्तार कुल लोगों की संख्या 9 हो गई है, जिनमें 6 महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं। हालांकि, गिरोह की सरगना अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात दिल्ली से चोरी हुई बच्चियों की जांच के क्रम में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन्हीं की निशानदेही के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने सोमवार को गिरोह में शामिल कंचन, पलक, सतेंद्र व एक अन्य महिला समेत 4 और लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। हालांकि, गिरोह की सरगना दिल्ली निवासी राधा नामक महिला अब भी पुुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसकी तलाश ने पुलिस दिल्ली के कई इलाकों में लगातार छापे मार रही है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस की एक टीम अलवर में भी रुकी हुई है और गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी के आधार पर वहां दबिश दे रही है। इस मामले में पुलिस 2 बच्चियों को पहले ही छुड़ा चुकी है, जिन्हें बाल कल्याण समिति फरीदाबाद के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस व क्राइम ब्रांच की सभी टीमों को लगाया गया है। अलवर में रहने वाले आरोपी की पुलिस जोर-शोर से तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने जिसे 3 लाख में बच्ची को खरीदने की बात कही थी लेकिन सौदा नहीं हो पाया था, जिसके कारण वह कैब को वापस दिल्ली ले जा रहे थे। इस मामले में अलवर के खरीदार और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएलएफ फेस तीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने अलवर के आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछा रखी है। इसके साथ ही दिल्ली की महिला राधा की तलाश है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही जांच की अगली कड़ी का पता चलेगा। जांच चल रही है। आरोपियों को दबोचने में अपराध शाखा की टीम भी लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed