{"_id":"60154d8a8ebc3e3337598fd5","slug":"4-miscreants-arrested-for-looting-passers-by-gurgaon-news-noi5626707150","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम। हथियार के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 बदमाशों को मानेसर अपराध शाखा ने शुक्रवार शाम को आईएमटी चौक से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान दादरी जिला अंतर्गत गांव रावलडी निवासी आकाश उर्फ रावल्डी, भिवानी जिला अंतर्गत पुराना बाजार निवासी नवाब खान, भिवानी के पुराना शहर निवासी अमन कुमार व रवि उर्फ बिट्टू के रूप में की गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हथियार के बल पर राहगीरों से लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकिल व नकदी समेत 1 ऑटो रिक्शा, 1 कट्टा, 1 कारतूस, 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इसी के साथ पुलिस ने पिछले 24 जनवरी को मनीष नामक युवक से हुई लूटपाट का मामला भी सुलझा लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये ऑटो में सवार होकर लूट करने की नीयत से अकेले राहगीरों की तलाश में रहते थे।
शुक्रवार को भी ये अपने शिकार की तलाश में थे लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। आरोपी पिछले 24 जनवरी को गांव चंदू के नजदीक मनीष नामक युवक से हथियार के बल पर नकदी व मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे।