फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4.72 lakh cheated on the pretext of giving gift vouchers

गिफ्ट वाउचर देने का झांसा देकर 4.72 लाख रुपये ठगे

Thu, 09 Dec 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
4.72 lakh cheated on the pretext of giving gift vouchers
गुरुग्राम। एक निजी कंपनी कर्मी के खाते से शातिर ठग ने चार लाख 72 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने ऑनलाइन बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल की थी। कॉल कटने के बाद एक नंबर से कॉल आई। शातिर ने गिफ्ट वाउचर देने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित ने सेक्टर दस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस नंबर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अभिमन्यु कुमार कादिपुर गुरुग्राम में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 नवंबर को उन्होंने अपने निजी बैंक के कस्टमर केयर का नंबर निकालकर उस पर कॉल की थी। इसके बाद उनके पास एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम दीपक बताते हुए गिफ्त वाउचर देने का झांसा दिया। उसने अभिमन्यु के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। उस पर क्लिक करते ही उनके पास ओटीपी आया। ओटीपी डालते ही उनके खाते से चार बार में चार लाख 72 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद पीड़ित ने सेक्टर दस थाने पहुंचकर तहरीर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शातिर के नंबर की सीडीआर खंगाली जा रही है। जिससे आरोपी के बारे में पता किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed