फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   39 people admitted in a room in illegal de-addiction center, FIR

Gurugram News: अवैध नशा मुक्ति केंद्र में एक कमरे में भर्ती मिले 39 लोग, एफआईआर

Fri, 25 Aug 2023 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
39 people admitted in a room in illegal de-addiction center, FIR
स्वास्थ्य विभाग ने की कारवाई, संचालक वैधता प्रमाण लाने की बात कह कर मौके से फरार
विज्ञापन

36 लोगों को परिजनों को सौंपा, तीन को अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरूग्राम। नशा मुक्ति के अवैध केंद्रों पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। इसमें तीन अवैध केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तीनों ही केंद्र स्वास्थ्य विभाग की मान्यता लिए बिना ही लोगों को नशा छुड़ाने के लिए भर्ती करते मिले। सेक्टर 5 स्थित
नई किरण नशा मुक्ति केंद्र में एक ही कमरे में 39 लोग भर्ती किए गए। इस दौरान संचालक वैधता प्रमाण लाने की बात कह कर मौके से फरार हो गया।
अवैध रूप से चल रहे जिले के तीन नशा मुक्ति केंद्रों पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की। शुक्रवार सुबह की गई इस कार्रवाई के दौरान सेक्टर 5 स्थित नई किरण नशा मुक्ति केंद्र
विज्ञापन

के हालात देख स्वास्थ्य अधिकारी भी दंग रह हए। इस केंद्र में एक ही कमरे में 39 लोग भर्ती मिले। इसमें ज्यादातर नौजवानों को उनके परिजन नशा मुक्ति कराने के लिए इस केंद्र में भर्ती कर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ने बताया कि सुबह 11 बजे टीम ने इस केंद्र पर छापेमारी की। मौके पर सुरक्षा कर्मी के अलावा कोई भी मौजूद नहीं मिला। सुरक्षा कर्मी के माध्यम से केंद्र संचालक भारत भूषण को केंद्र पर बुलाया गया। वह केंद्र का वैधता प्रमाण लाने की बात कह कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान छानबीन में कई अनियमितता मिली। केंद्र की वैधता का कोई प्रमाण नहीं मिला। नशा मुक्ति के नाम पर यहां अवैध रूप से बंदी बनाकर रखे गए 36 लोगों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। अन्य तीन की हालत खराब मिली। उन्हें सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया।
विभाग के रिकॉर्ड अनुसार नशा मुक्ति के लिए जिले में केवल पांच केंद्र ही संचालित हैं। इसमें नई किरण नाम का कोई सेंटर शामिल नहीं है। अधिकारियों को गुमराह करने और अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र चलाने पर केंद्र संचालक के नाम सेक्टर पांच पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
कारण बताओ नोटिस जारी किया
दूसरी छापेमारी सेक्टर 55 स्थित लॉन्ग लाइफ वैल बींग नशा मुक्ति नामक केंद्र पर की गई। यह केंद्र ग्वाल पहाड़ी पर स्थित है। यहां भी अवैध रूप से 28 लोग भर्ती मिले। केंद्र निदेशक यश के नाम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तय समय में उसे प्रमाण के साथ जवाब देना होगा।

इसी तरह की तीसरी छापेमारी सेक्टर 40 स्थित एसएनए केंद्र पर की गई। यहां भी नशा मुक्ति के नाम पर चार लोग भर्ती मिले। इसमें तीन पुरुषों के अलावा एक महिला को भर्ती किया गया था। मामले की जांच के बाद केंद्र संचालक अनूप के नाम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संचालक को केंद्र की वैधता साबित करनी होगी। ऐसा न करने पर स्वास्थ्य विभाग के तय नियमों अनुसार कार्रवाई झेलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed