फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   36 women honored for doing commendable work

सराहनीय कार्य करने वाली जिले की 36 महिलाओं को किया सम्मानित

Mon, 08 Mar 2021 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
36 women honored for doing commendable work
गुरुग्राम। खेलों में मेडल लाने की बात हो, बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन परिणाम की तो महिलाएं ही विजेताओं की कतार में होती हैं। जिलेेेे की महिलाओं का काम सराहनीय हैं...ऐसा कहना है जिले के उपायुक्त यश गर्ग का। यह मौका था सोमवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर जिला स्तरीय कार्यक्रम का। कार्यक्रम का आयोजन चूज टू चैलेंज (चुनौतियों को स्वीकारें) थीम पर किया गया। कार्यक्रम को चंडीगढ़ में चल रहे मुख्यमंत्री के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से भी जोड़ा गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 36 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त यश गर्ग ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं के लिए कुछ विशेष नहीं करना, केवल उन्हें समान अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में नव चेतना फाउंडेशन ने एनीमिया मुक्ति, पोषण टीकाकरण, स्वस्थ भारत, टीकाकरण पर प्रस्तुति दी। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की पुस्तक का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर जिले की मेयर मधु आजाद, एसीपी उषा कुण्डू, जनसंपर्क विभाग निदेशक आर एस सांगवान, जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कोरोना काल में कई विभागों में रहा महिलाओं का नेतृत्व
कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पंवार ने कहा कि महिलाएं सशक्त हैं। महामारी के प्रकोप में भी कई विभागों का नेतृत्व महिलाएं करती रही हैं। जिले में हर क्षेत्र में महिलाओं ने सराहनीय काम किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनैना ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि महिलाओं ने चुनौतियों का सामना करते हुए उसे समाधान में बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed